फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिकंदराराऊ के पुष्पेंद्र का था हाथरस जंक्शन में मिला शव

Sun, 01 Oct 2023 12:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन में बृहस्पतिवार मिले युवक के शव की शिनाख्त सिकंदराराऊ निवासी युवक के रूप में हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




बता दें कि मोहल्ला नौखेल निवासी युवक पुष्पेंद्र पुत्र राजाराम कई दिन पूर्व रामदेव बाबा के मेले में जैसलमेर गया था। वहां से वापस आ रहा था। परिजनों ने बताया हाथरस जंक्शन के पास युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



पुष्पेंद्र के पिता का पूर्व में देहांत हो गया था और मां बीमारी से पीड़ित हैं। पुष्पेंद्र ही मजदूरी करके घर का खर्चा चला रहा था। जब पुष्पेंद्र की मौत की सूचना मिली तो परिजनो में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें