फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: क्रिकेट विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो समुदायों के बीच जमकर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर शहर के लाला का नगला इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब क्रिकेट खेलने के दौरान शुरू हुआ विवाद बड़े संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और इलाके में जमकर ईंट-पत्थर चले। इस मामले में 20 नामजद सहित कुल 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




सोमवार की दोपहर लाला का नगला के एक मैदान में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह विवाद तब और बढ़ गया, जब दोनों पक्षों के बड़े भी इसमें कूद पड़े। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि युवक छतों पर चढ़कर दूसरे पक्ष पर पत्थर बरसा रहे हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बाजार व गलियां देखते ही देखते खाली हो गईं।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी योगेंद्र के नेतृत्व में कोतवाली सदर, हाथरस गेट और महिला थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस जब पहुंची तो उपद्रवी भाग चुके थे, लेकिन गली में पत्थर व ईंट बिछे पड़े थे। स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली गई। वर्तमान में इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। सीओ सिटी ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। वायरल वीडियो और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन





35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई दर्ज
इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, इसमें 20 नामजद और 15 अज्ञात हैं। नौशाद, जुम्मा, वोना, साकिर, वल्लू, भूरा, शाहरुख, रोहिल, आसिफ, सारिक, मुन्ना, आसिफ उर्फ गब्बर, फना, फरमान, लाला, किशन, मुकेश, आकाश, पवन, गोपाल निवासी लाला का नगला सहित 15 अज्ञात के खिलाफ उप निरीक्षक अजय राज पाल ने बलवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें