फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्ही परी को गोद लेने वाला दंपति होगा सम्मानित

Wed, 03 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के बैनर तले बिटिया बचाओ बिटिया पढ़ाओ अभियान के तहत शाहपुर खुर्द स्थित प्रताप भानु जैन इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व बैग में मिली नन्नी परी को गोद लेने वाले चंदपा निवासी प्रधान सुकांत शर्मा व उनकी पत्नी दीपा शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने कहा कि सुनहरे भविष्य के लिए यह जरूरी है कि बेटियां बचें और शिक्षित बनकर सशक्त बनें। कमलेश, खुशबू, प्रियंका, अंजली राज, रजनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कवियित्री रूबिया खान, जसवीर सिंह, राधा शर्मा, ज्योति शर्मा, प्रियंका, कृष्णा, अंजली ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता सुनील जैन ने की। इस अवसर पर विमला जैन, तारा देवी, संजय जैन, अचिन जैन, प्रेम चंद्र, चिरंजी लाल, प्रेम चंद्र गौतम, लोकेंद्र वशिष्ठ, बल्देव सिंह, विनोद कुमार, संजय कुमार, मुन्ना लाल शर्मा, नेहरू चौहान, कृष्णगोपाल, मनीष कुमार, रवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें