सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला बेरिया में सभासद और उसके साथियों पर स्वास्थ्य संविदा कर्मी के परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। नगला बेरिया निवासी जयप्रकाश स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी है। उनका आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में सभासद व उसके कुछ साथी उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने उनके घर पर हंगामा किया। परिजनों से गाली-गलौज की। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जयप्रकाश का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।