फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शबद-कीर्तन से संगत को किया निहाल

Wed, 15 Apr 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बैसाखी के मौके पर केसरिया पगड़ी व कुर्ता  पायजामा पहने बच्चे। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बैसाखी का त्योहार जिले में उल्लासपूर्वक मनाया गया। अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक देव के दरबार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 48 घंटे से चल रहे श्रीअखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। गुरुद्वारे के ज्ञानी नानक सिंह मीत व गुरुप्रीत सिंह ने शबद-कीर्तन करके संगत को निहाल किया।
विज्ञापन




अंत में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह ने गुरु की अरदास की। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन सिखों के दसवें गुरु श्रीगुरु गोविंद सिंह ने केशगढ़ साहिब आनंदपुर पंजाब में पंच प्यारों को अमृत चखाकर व खुद अमृत चखकर सिखों की फौज तैयार की।



आज के दिन ही पंजाब में गेहूं की फसल की कटाई की जाती है। कार्यक्रम में समाजसेवी तजवंत कालरा, सरदार सतनाम सिंह, सरदार पन्ना सिंह, कुलजीत सिंह, सरदार हरवंश सिंह, अविनाश अरोरा, अरुण मांटे, नरेंद्र ग्रोवर, अनिल गुलाठी, राजेश सिंह, टीकम सिंह, हरवंश लाल अतरेजा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें