फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आगरा-अलीगढ़ मार्ग से कलवारी-जलेसर मार्ग की बदलेगी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग से कलवारी होते हुए जलेसर रोड के लिए जाने वाले करीब 11.30 किलोमीटर के मार्ग को लोक निर्माण विभाग की ओर से दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए शासन को कार्य योजना बनाकर भेज दी है।
विज्ञापन


गिजरौली के निकट से गांव कलवारी होते हुए जलेसर के लिए जाने वाला मार्ग काफी जर्जर है। इस मार्ग पर कई फैक्टरियां संचालित हैं। जिसके चलते वाहनों का आवागमन काफी बढ़ गया है। जर्जर मार्ग का विशेष मरम्मतीकरण किया जाना है। लोनिवि की ओर से मार्ग के विशेष मरम्मतीकरण किए जाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें मार्ग के 11.30 किलोमीटर को दुरस्त करने की योजना तैयार की है। अधशासी अभियंता संजीव वर्मा ने बताया है कि कार्य योजना में चयन के बाद आंगणन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें