फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाधिकारी को घेरकर किया हंगामा, भेंट की चूड़ियां

Fri, 05 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। तीन से पांच माह तक के वेतन और एरियर भुगतान नहीं होने पर शिक्षक बने शिक्षामित्रों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले समायोजित शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) का घेराव किया। शिक्षकों ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। शिक्षामित्रों की एओ के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई और उन्हें ऑफिस से निकालकर चूड़ियां भी भेंट की गईं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

शिक्षक बने शिक्षामित्रों का शासन के आदेश के बावजूद पिछले पांच माह से वेतन और एरियर विभाग द्वारा नहीं दिया जा रहा है, जबकि शिक्षामित्रों को बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार गुप्ता और वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा लगातार वेतन और एरियर दिए जाने के आश्वासन दिए जा रहे थे। समायोजित शिक्षकों का आरोप था कि जो पांच से छह हजार रुपये सुविधा शुल्क दे देता है, सिर्फ उसी के भुगतान किए जा रहे हैं। इस कारण समायोजित शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन का नेतृत्व प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह पचहरा ने किया। इस मौके पर हरवीर सिंह, सुनीता, नीलम सिंह, सर्वेश कुमारी, रानी शर्मा, नीतू, सत्यवती, रामदास यादव, महेश यादव, सत्यनारायण, प्रेमनारायण आदि उपस्थित थे।

दूसरे गुट ने दिया 10 तक का अल्टीमेटमहाथरस। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों के दूसरे गुट ने एएओ को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में मिले शिक्षामित्रों ने शिक्षक के रूप में समायोजित शिक्षामित्रों के अवशेषों का जल्द भुगतान कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 10 फरवरी तक बकाया और एरियर नहीं दिया गया तो संगठन एएओ कार्यालय पर आंदोलन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन देने वालों में विनय भारद्वाज, ब्लॉक मंत्री अवधेश कुमार शर्मा, मुकेश सेंगर, भुवनेश अग्निहोत्री, अजय कुमार शर्मा, कुसुमलता, पार्वती, विजय कुमार, हरिओम कुमार, पूनम अग्रवाल आदि शिक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें