फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विवि परीक्षाओं के लिए जल्द होगा केंद्रों का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में आयोजित होने वाली विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण भी बहुत जल्द हो सकेगा। प्रस्तावित बैठक में जिले के प्रमुख महाविद्यालयों बागला डिग्री कॉलेज और राजकीय डिग्री कॉलेज को नोडल केंद्र के रूप में तय किए जाने की संभावना है, जहां से परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में करीब 20 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे, जिनमें स्नातक एवं परास्नातक की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 दिसंबर से प्रारंभ होंगी। परीक्षा केंद्रों के चयन में कॉलेजों की आधारभूत सुविधाएं, बैठने की क्षमता, सीसीटीवी व्यवस्था, वाह्य एवं आंतरिक निरीक्षकों की उपलब्धता जैसे मानकों को ध्यान में रखा जाएगा। बागला डिग्री कालेज के अनुशासन अधिकारी डॉ. केएन त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जल्द ही जारी हो जाएगी। माना जा रहा है कि रविवार सुबह तक सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें