संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कोरोनो वायरस के बढ़ते प्रकोप से हर कोई सतर्क नजर आ रहा है। रविवार को सादाबाद के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन ने मास्क लगा कर सात फेरों की रस्म निभाई। इस दौरान सभी बराती भी मास्क लगाकर पहुंचे। शादी से पहले ही मेहमानों से भी करोना वायरस से बचने की अपील की गई।
दूल्हा प्रहलाद अग्रवाल, दुल्हन पूजा अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस जिस गति से पैर पसार रहा है, उससे बचने के लिए एहतियात बरतते हुए यह कदम जरूरी था। दूल्हे के पिता मुकेश जिंदल और भाई भूपेश अग्रवाल ने बताया कि शादी विवाह या अन्य संस्कार जितने जरूरी हैं उससे ज्यादा सुरक्षा और स्वास्थ्य भी। हम सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि इस महामारी से बचने के लिए सभी दिशा निर्देश को पालन करना जरूरी है।