फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धराली में मिला शव राजस्थान के सैनिक का निकला

Tue, 26 Aug 2025 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में जिस लापता सैनिक के शव की पहचान के लिए गांव करील निवासी सचिन पौनियां के परिजनों को बुलाया गया था, वह राजस्थान निवासी सैनिक अजीत का निकला।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांच अगस्त को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने के बाद मुरसान के गांव करील निवासी अग्निवीर सचिन पौनियां (23) सहित नौ सैनिक लापता हो गए थे। 18 अगस्त को बचाव कार्य के दौरान एक सैनिक का एक शव क्षत-विक्षत हालत में सेना को मिला था। इसकी पहचान के लिए लापता सैनिकों के परिजनों को बुलाया गया और सभी के रक्त के नमूने लिए गए थे।
सचिन के पिता चंद्रवीर सिंह के भी रक्त का नमूना लिया गया था, लेकिन यह शव सचिन का नहीं निकला। गांव करील निवासी सचिन 30 अक्तूबर 2024 को अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली तैनाती 19 जून को उत्तरकाशी के धराली स्थित हर्षिल घाटी में हुई थी। धराली में बादल फटने की घटना के बाद राहत व बचाव कार्य के दौरान सचिन सहित नौ जवान लापता हो गए थे। तभी से सचिन के परिजन शोक में डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें