फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पटरी व सड़क पर मिले शवों की नहीं हुई पहचान

Wed, 21 Jan 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी और सड़क किनारे पड़े मिले दो शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर महरावल स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृत युवक की उम्र करीब 42 वर्ष होगी। सोमवार की रात शव पड़ा मिला था। युवक के शरीर पर काली जींस, काली जैकेट था। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।



वहीं थाना पुलिस के अनुसार हाईवे पर भांकरी के पास सड़क किनारे मंगलवार की दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी भी पहचान नहीं हो सकी है। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें