फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 महीने में आया 85 हजार का बिल

Wed, 17 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। विद्युत विभाग की अनदेखी और लापरवाही से विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं। विभाग ने एक शहर के ही एक घरेलू उपभोक्ता को 5 महीने में 85 हजार रुपये का कर्जदार बना दिया। उपभोक्ता बिल संशोधन के लिए विभाग के लगातार चक्कर काट रहा है, लेकिन आज तक उसके बिल का संशोधन नहीं किया गया है। बिजली अफसरों की लापरवाही की वजह से विद्युत बिलों में आने वाली गड़बड़ी से विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं। मैंडू गेट निवासी राधेश्याम पुत्र रतनलाल को विद्युत विभाग ने सितंबर माह में 3415 रूपये का बिल बनाकर भेजा था। इसके बाद अक्तूबर में 3040 का बिल आया। नवबंर में यही बिल बढ़कर 33 हजार पर पहुंच गया। दिसंबर में यह बिल की राशि बढ़कर 82 हजार रुपये हो गई। अब जो अंतिम बिल जनवरी का आया है, वह 85 हजार रुपये का आया है। ऐसे मेें उपभोक्ता बिल को देखकर मानसिक रूप से काफी परेशान है। बिल संशोधन के लिए वह बिजली दफ्तर के लगातार चक्कर काट रहा है, लेकिन आज तक उसके विद्युत बिल का संशोधन नहीं किया गया है। विभाग का कर्ज उस पर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें