फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bar Association: अध्यक्ष पद पर तीन और सचिव पद पर दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, ये जीते निर्विरोध

Mon, 27 Jan 2025 10:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हंबीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर अनुराग गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर निशा गौतम और संयुक्त सचिव तृतीय पद पर दीपक कुमार को निर्विरोध रूप से विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
सादाबाद में नोटिस बोर्ड पर चुनाव की जानकारी लेते अधिवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दि बार एसोसिएशन सादाबाद के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसी दिन नामांकन वापसी की प्रक्रिया भी हुई। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इस दौरान नामांकन पत्रों में आई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया।  अध्यक्ष पद पर तीन और सचिव पद पर दो प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजेंद्र कुमार अग्रवाल और वीरेंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। अब 4 फरवरी को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार पाराशर और सतेंद्र कुमार पाराशर के लिए मतदान किया जाएगा।
 
वहीं, सचिव पद पर दिग्विजय सिंह व हरीदत्त शर्मा, संयुक्त सचिव प्रथम पद पर दीपक कुमार दीक्षित व रोहिताश कुमार सिसौदिया, संयुक्त सचिव द्वितीय पद पर कृष्णगोपाल चतुर्वेदी व राजेश कुमार शर्मा के लिए मतदान होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार कुलश्रेष्ठ और शैलेंद्र नगाइच के बीच चुनाव होगा। 
विज्ञापन


निर्विरोध जीते ये प्रत्याशी
चुनाव अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट व वीरेंद्र मित्तल ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हंबीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर अनुराग गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर निशा गौतम और संयुक्त सचिव तृतीय पद पर दीपक कुमार को निर्विरोध रूप से विजयी घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें