फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के मॉडल देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Sun, 17 Jan 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सेंट फ्रांसिस सीनियर सैकेंड्री स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. एस. चन्नप्पा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल की जानकारी अल्का चौधरी ने दी। विद्यार्थियों ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय प्रांगण चहक उठा। मुख्य अतिथि ने कहा कि देश में ऐसे कई महान वैज्ञानिक हुए हैं, जिन्होंने देश सेवा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। वह कामना करते हैं कि सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चे भी भविष्य में देश और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हाइड्रोइलेक्ट्री पावर, श्वसन तंत्र प्रणाली, फायर अलार्म, हाइड्रो पावर स्टेशन, स्मार्ट गांव, रोबोटिक अलार्म, क्लाउड फार्मेशन, मॉर्डन सिटी, मोटर बोट, ज्वालामुखी आदि के बेहतरीन मॉडल पेश किए। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. रॉबर्ट वर्गीस ने बच्चों के इस सफल प्रयास और अभिभावकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें