फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: साधो व अतुल पंडित शर्मा बैंड की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

Sun, 27 Sep 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मेला पंडाल में प्रस्तुति देते साधो बैंड के गायक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के मुख्य पंडाल में शुक्रवार की शाम भक्ति, सूफियाना मिजाज और आधुनिक रॉक संगीत के नाम रही। पंडाल में देश के मशहूर साधो बैंड और अतुल पंडित शर्मा बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियों पर संगीत प्रेमी देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत साधो बैंड के मुख्य गायक धनंजय और अश्विनी ने ब्रज की अधिष्ठात्री राधारानी के भावपूर्ण भजनों से की। इसके बाद बैंड ने सूफियाना रंग में रंगते हुए अपनी प्रस्तुतियों का रुख मोड़ा तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलाकारों ने भर दो झोली मेरी या मुहम्मद, दमादम मस्त कलंदर और अल्लाह हू जैसे सदाबहार सूफी कलामों से ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।
साधो बैंड के वाद्य कलाकारों ने सुर और ताल का शानदार तालमेल पेश किया। गिटार पर गौरव व हिमांशु, ड्रम सेट पर अनमोल, तबले पर प्रणव, ढोलक पर गौरव पंडित, कीबोर्ड पर गौरव जोशी और हारमोनियम पर अमन की धुन पर श्रोता मंत्रमुग्ध नजर आए।
विज्ञापन


दीक्षा के रॉक गायन और अतुल के गीतों का चला जादू
साधो बैंड के बाद मंच की कमान अतुल पंडित शर्मा बैंड की टीम ने संभाली। मंच पर आते ही गायिका दीक्षा चौहान ने दमदार रॉक गायन से शुरुआत कर पूरे पंडाल में नया जोश भर दिया। इसके बाद मंच पर उतरे मुख्य गायक अतुल पंडित ने एक से बढ़कर एक रॉक गीतों से महफिल लूट ली। रात करीब एक बजे तक चले इस दोहरे संगीतमयी महाकुंभ ने दाऊजी मेले की सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। अंत में मेला आयोजन समिति द्वारा दोनों बैंडों के कलाकारों को स्मृति चिह्न व पटुका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें