फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर दफ्तर में सालाना रिटर्न को भीड़

Mon, 01 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सालाना रिटर्न दाखिल करने के लिए पहली बार वाणिज्य कर का दफ्तर रविवार की छुट्टी में भी खोला गया। दिन भर यहां रिटर्न दाखिल करने के लिए व्यापारियों और उनके अधिवक्ताओं का तांता लगा रहा। विभाग ने यह निर्णय आगे रिटर्न की आखिरी तारीख बढ़ने की संभावना नहीं होने के मद्देनजर लिया है। 
विज्ञापन

दरअसल, शासन ने सालाना रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी तय की थी, जबकि इस दिन रविवार होने से व्यापारियों के सामने यह मुश्किल थी कि वह अपने रिटर्न कैसे दाखिल करेंगे। वैसे भी पिछले कई दिनों से आखिरी तारीख को देखते हुए रिटर्न देने वालों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन आखिरी तारीख को उन सभी को रिटर्न देना था, जोकि अभी तक किन्हीं वजहों से नहीं दे पाए थे। यही वजह है कि अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने छुट्टी के बावजूद वाणिज्य कर दफ्तर खोलने की गुजारिश अधिकारियों से की थी, जिस पर उपायुक्त संजय कुमार ने कार्यालय खोलने की सहमति दे दी। रविवार की देर शाम तक दफ्तर में रिटर्न देने वालों की आवाजाही बनी रही। कई वर्षों बाद यह पहला मौका था, जब छुट्टी में वाणिज्य कर दफ्तर खोला गया।
गौरतलब है कि सालाना रिटर्न की आखिरी तारीख पहले 30 अक्तूबर थी, जिसे पंचायत चुनाव के मद्देनजर बढ़ाकर पहले 31 दिसंबर किया गया और उसके बाद 31 जनवरी कर दिया गया। इस तरह पहली बार विभाग ने यह अवधि 92 दिन के लिए बढ़ाई है, जबकि अब तक सिर्फ 90 दिन के लिए ही यह समय सीमा बढ़ाई जाती रही है। विभाग के इस निर्णय से व्यापारियों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें