फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: केरल की विभिन्न पाठ्यपुस्तकों में ठकुरेला की रचनाएं

विज्ञापन
त्रिलोक सिंह ठकुरेला।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सासनी क्षेत्र के नगला मिश्रिया के रहने वाले साहित्यकार व रेलवे इंजीनियर त्रिलोक सिंह ठकुरेला की रचनाएं केरल राज्य की विभिन्न पाठ्यपुस्तकों में सम्मिलित की गई हैं।
विज्ञापन

ठकुरेला ने बताया कि केरल सरकार की राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने निर्मित पांचवीं कक्षा की हिंदी पाठ्यपुस्तक केरल पाठावली हिंदी भाग-2 में उनकी कविता ''पानी'' सम्मिलित की गई है। केरल के एक निजी प्रकाशक ने राज्य पाठ्यक्रम के अनुसार प्रकाशित पुस्तक सितारा सरल हिंदी पाठमाला-5 में ''हितकारी पेड़'' नामक कविता शामिल की गई है। प्रकाशक ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्धारित पाठयक्रम के अनुसार निर्मित पाठ्यपुस्तकों में भी शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया है कि कक्षा पांच, छह, सात व आठ की हिंदी की पाठ्यपुस्तकों में उनकी कविताएं सम्मिलित गई हैं।

राजस्थान साहित्य अकादमी एवं पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित ठकुरेला की रचनाएं महाराष्ट्र की दसवीं कक्षा की हिंदी पाठ्यपुस्तक ''कुमार भारती'' शामिल की हैं। इसके साथ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की कक्षा-3 की िंहदी पाठ्यपुस्तक ऑक्सफोर्ड एडवांटेज हिंदी पाठमाला भाग-2 सहित 50 से अधिक पाठ्यपुस्तकों में शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें