फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: माल वाहक वाहनों के शहर में नहीं पहुंचने पर कपड़ा कारोबार ठप, ट्रांसपोर्टर नाराज

Thu, 03 Sep 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
नो एंट्री पर विरोध जताते ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर में लागू नो-एंट्री के नियमों से कपड़ा कारोबार पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। दूसरे दिन भी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश नहीं करने पर ट्रांसपोर्टरों में नाराजगी है। समस्या को लेकर बुधवार को मधुगढ़ी स्थित यादव मील कम्पाउंड में हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की एक आपात बैठक हुई। इसमें यातायात पुलिस द्वारा काटे जा रहे 20 हजार रुपये के चालान का विरोध किया गया। साथ ही कहा गया कि अलीगढ़ समेत दूसरे शहरों की तरह ट्रांसपोर्ट व्यवस्था लागू होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में कपड़ा कारोबार से जुड़े ट्रांसपोर्टरों ने रोष व्यक्त व्यक्त किया। साथ ही कहा जबरन लागू किए गए नो-एंट्री नियम के कारण कपड़े की लोडिंग और अनलोडिंग पूरी तरह बंद हो गई है। नो-एंट्री के डर और ट्रैफिक पुलिस द्वारा 20-20 हजार रुपये के चालान व उत्पीड़न के कारण सूरत, अहमदाबाद, भीलवाड़ा, भिवंडी और सहारनपुर से आने वाले वाहन चालकों ने हाथरस आने से इनकार कर दिया है। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि आगामी दिनों में दीपावली का मुख्य त्योहार आने वाला है। ऐसे समय में कपड़ों की सप्लाई बंद होने से पूरे हाथरस शहर के व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों का व्यापार पूरी तरह प्रभावित होगा। ट्रांसपोर्टरों ने प्रशासन से मांग की कि समय रहते नो-एंट्री के इस नियम को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा, अमित बंसल, सुमित बंसल, पुष्पेन्द्र राठौर, प्रदीप सारस्वत, राजू बाबा, लक्ष्य लॉजिस्टिक, ग्रीन ट्रांसपोर्ट, अहमदाबाद गोल्डन, अमित शर्मा, एसआर ग्रीन, सलीम ट्रांसपोर्ट, मथुरा बरेली, शानू भाई आदि मौजूद रहे।



अलीगढ़ में सुबह 07 से 10 बजे तक नो-एंट्री रहती है, फिर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एंट्री की अनुमति मिलती है। दोपहर में 03 से 05 बजे तक फिर स्वीकृति मिल जाती है। हाथरस में भी अनुमति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

- रोबिन डन, ट्रांसपोर्ट।


इस समय सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि नो-एंट्री के मानक पूरे नहीं किए जा रहे। मध्यम माल वाहक वाहनों को कहीं भी नो-एंट्री में रोका नहीं जाता। चार पहिया से ऊपर के वाहनों पर ही नो-एंट्री लागू होती है। 20 हजार रुपये के चालान न काटे जाएं।
- रिषभ कुमार, ट्रांसपोर्टर


नो-एंट्री के छूट समय में किया परिवर्तन
पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि शहर मे प्रात: 07 बजे से रात 09 बजे तक नो-एंट्री प्रभावी रहेगी तथा व्यापारियों के व्यवसायिक हितो को समाहित करते हुए शहर में छूट के समय में परिवर्तन किया गया है। अब प्रातः10.30 बजे से 12.00 बजे तक तथा 15.30 बजे से 16.30 बजे तक व्यवसायिक वाहनों के आवागमन हेतु नो-एन्ट्री में होगा। छूट समय में किसी प्रकार की परेशानी होने पर ट्रांसपोर्टर व व्यापारी हमें अवगत करा सकते हैं, उसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें