फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बच्ची से दुष्कर्म मामले में तहरीर लेखक की हुई गवाही

Wed, 23 Apr 2025 11:41 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में बुधवार को बिसावर क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में तहरीर लेखक की गवाही हुई। न्यायालय में शेष साक्ष्य के लिए 24 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


थाना सादाबाद में सात वर्ष की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दरिंदगी की इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में काफी आक्रोश बढ़ गया था। घटना के विरोध में कुरसंडा, बिसावर और मई के बाजार भी बंद रहे थे।
इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में हो रही है। पीड़िता व पीड़िता के पिता सहित पांच गवाहों की गवाही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें