फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सत्संग हादसा: 121 की मौत और 250 घायल मामले में सुनवाई आज, वादी मुकदमा की गवाही शुरू

Thu, 28 Aug 2025 10:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
हाथरस साकार हरि सत्संग का हादसे से पहले का दृश्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में सत्संग हादसे के मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से वादी मुकदमा की गवाही शुरू हो हो चुकी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की वादी मुकदमा से जिरह जारी है। न्यायालय में अब इस मामले में जिरह के लिए आज 28 अगस्त की तिथि नियत है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार और दलवीर सिंह को आरोप पत्र में आरोपी बनाया गया है। न्यायालय में इस मामले में वादी मुकदमा उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय से बचाव पक्ष के अधिवक्ता की जिरह जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें