फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन साढ़े 19 हजार कॉपियां जांची

Fri, 01 Apr 2016 12:08 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरस्वती इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर कॉपी चेक करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर गुरुवार को भी यूपी बोर्ड की कॉपियां जांची गईं। तीनों केंद्रों पर करीब 12 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ, जबकि हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र पर 7,500 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो गया।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र बनाए गए रामबाग इंटर कॉलेज के उपनियंत्रक डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया ने बताया कि उनके मूल्यांकन केंद्र पर गुरुवार को करीब तीन हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया है, जबकि सरस्वती इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक सत्यभान गुप्ता ने भी तीन हजार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की जानकारी दी है। इस प्रकार दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर गुरुवार को इंटरमीडिएट की 12 हजार से अधिक कॉपियों के मूल्यांकन की जानकारी दी गई हैं। हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र हरचरनदास इंटर कॉलेज की उपनियंत्रक सरिता देवी ने बताया कि उनके मूल्यांकन पर अब तक 7,500 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है।


कॉपी में निकला 50 का नोट
इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाए गए सरस्वती इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के दौरान अंग्रेजी के पेपर की उत्तर पुस्तिका में परीक्षक को 50 नोट मिला। इसके साथ गुरुजी से पास करने की अर्जी भी लिखी हुई थी। यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें