फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगला महासुख में मारपीट-पथराव के बाद तनाव भरी खामोशी, 10 हिरासत में

Thu, 18 May 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव नगला महासुख में सोमवार को कुछ युवाओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाने के लिए बोर्ड लगवाया था। इस बोर्ड पर दूसरे पक्ष के युवाओं ने आपत्ति जताई। मंगलवार की सुबह जब यह बोर्ड मौके पर नहीं मिला तो इसे लगवाने वाले युवाओं में गुस्सा फैल गया।
विज्ञापन
गांव नगला महासुख में दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों से कोतवाली परिसर में वार्ता करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद की ग्राम पंचायत दोहई के मजरा नगला महासुख में मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की शोभायात्रा निकालने के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट और पथराव के मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से तीन युवक ऐसे हैं, जो गांव के निवासी ही नहीं हैं।

विज्ञापन


युवकों को हिरासत में लेने की सूचना पर कोतवाली के पास एक पक्ष के काफी लोग जमा होने लगे। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए इन लोगों को वहां से भगा दिया। दो युवक वहां से जाने को तैयार नहीं थे। लिहाजा पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। घटनाक्रम की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई। गांव में शांति बनाए रखने के लिए मुख्यालय से रात में ही जिला मुख्यालय से क्यूआरटी और पीएसी गांव में भेज दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

मंगलवार को पूरी रात पुलिस की गाड़ियां क्षेत्र में गश्त करती रहीं। बुधवार की सुबह एसडीएम सादाबाद संजय कुमार एवं सीओ गोपाल सिंह गांव में पहुंच गए और कोतवाली परिसर में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। एसडीएम और सीओ ने बैठक में शामिल लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हुई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इधर, मंगलवार को हिरासत में लिए गए साैरभ सिसौदिया, गौरव कुमार, शिवा, प्रवीन कुमार, योगेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अभिषेक कुमार, घनश्याम, एवरन सिंह एवं महेश को मुचलका भरवाकर रिहा कर दिया गया। इधर, पुलिस ने मंगलवार रात को ही 43 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। शोभायात्रा के दौरान प्रयोग किए डीजे के स्पीकर, ट्रैक्टर और चार बाइकों भी कब्जे में ले लिया। संवाद

यह था घटनाक्रम
गौरतलब है कि गांव नगला महासुख में सोमवार को कुछ युवाओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाने के लिए बोर्ड लगवाया था। इस बोर्ड पर दूसरे पक्ष के युवाओं ने आपत्ति जताई। मंगलवार की सुबह जब यह बोर्ड मौके पर नहीं मिला तो इसे लगवाने वाले युवाओं में गुस्सा फैल गया। दाेनों तरफ के युवा वहां जमा होने लगे। पुलिस हरकत में आ गई और माहौल बिगड़ने से पहले कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को बुलाकर समझौता करा दिया। दोपहर डेढ़ बजे शोभायात्रा के दौरान फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। पथराव में कई लोग घायल हो गए। कोतवाली सिकंदराराऊ, सादाबाद और चंदपा का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखकर हंगामा करने वाले भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें