फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आवंटित आवासों में रहते मिले किरायेदार व अपात्र

Sat, 04 Nov 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सरकार में कांशीराम आवास योजना के तहत जलेसर रोड पर गरीबों को आवास आवंटित किए गए थे। इन आवासों को किराये पर उठाने और अपात्रों के रहने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम सदर ने मय टीम के आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन किया।
विज्ञापन




सत्यापन में कई ऐसे आवास मिले, जिनका लंबे समय से ताला बंद हैं। कुछ आवासों में किरायेदार रह रहे थे। इन हालात को देखते हुए एसडीएम सदर रवेंद्र कुमार ने टीम से सभी आवासों के सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें