फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पेड़ से टकराया, 11 घायल

Sun, 09 Aug 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सासनी में पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुआ टेंपो। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हरिद्वार से गंगा स्नान कर आगरा लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर टेंपो शुक्रवार देर रात सासनी के गांव बरसै के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में बच्चे सहित 11 लोग घायल हो गए। इनमें से सात लोगों को आगरा रेफर किया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि आगरा के मलपुरा निवासी पिंकी (35) पत्नी संजय की ननद की कुछ महीने पहले शादी हुई थी। शादी के बाद परिवार गंगा नहाने के लिए हरिद्वार गया था। चार अगस्त को ये सभी लोडर टेंपो बुक करके हरिद्वार गए थे। शुक्रवार दोपहर ये लोग हरिद्वार से आगरा के लिए निकले थे।
देर रात करीब 11:30 बजे सासनी के गांव बरसै के निकट टेंपो चालक रमन (24) को नींद का झोंका आया। इस कारण वह टेंपो से नियंत्रण खो बैठा। टेंपो दूसरी साइड जाकर पेड़ से सीधा टकराया और खड्डे में पलट गया।
विज्ञापन

तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग जाग गए और वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां राहगीर भी एकत्रित हो गए। सासनी पुलिस व दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस व दमकल को मौके पर भेजा गया। घायलों का समुचित उपचार कराया गया। प्रकरण में विधिक कार्यवाही की जा रही है।



ये लोग हुए घायल

हादसे में पिंकी के अलावा उनके बेटे आदित्य (12), दीपक (16), पिंकी के पति संजय (37), भतीजे रितिक (10) व हर्ष (12) संजय के भाई धर्मेंद्र (42), बहन रेखा (30), इंद्रा (37), ओमवीर (20) व चालक रमन घायल हुए। इनमें से रितिक, इंद्रा, हर्ष, ओमवीर, पिंकी, धर्मेंद्र व आदित्य को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें