फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर-मस्जिदों को रखें बंद, बाहर से आने वालों की दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने शनिवार को कस्बा व पुरदिलनगर के धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। एसडीएम, सीओ एवं कोतवाल ने कहा कि सभी धर्म गुरु बाहर से आने वाले लोगों की सूचना तत्काल दें ताकि उनका समय से सत्यापन व स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके। इस दौरान अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही हम सभी की जान पर भारी पड़ सकती है। मस्जिद व मंदिर को बंद रखने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम विजय शर्मा, सीओ डॉ राजीव कुमार एवं कोतवाल प्रवेश राणा ने कहा कि पिछले समय में कुछ धर्म स्थलों व जमात से आए लोगों की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। अब सभी धर्म गुरु अच्छी तरह से इस बात को समझ लें कि बाहरी किसी व्यक्ति को धर्म स्थल में शरण न दें। एक दूसरे के बीच दूरी बनाए रखें। धर्म गुरुओं को स्पष्ट कर दिया गया कि इसमें कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पर सभी धर्म गुरुओं ने आश्वस्त किया कि पूरी सावधानी बरती जाएगी व बाहर से आने वाले लोगों की सूचना प्रशासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें