कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बदलते मौसम के अनुरूप दिनचर्या को ढालने की सलाह दी गई है।
एक दिन की तेज धूप के बाद मौसम ने 27 जनवरी को फिर करवट बदली। हाथरस में सुबह से ही काले बादल छाए रहे और दोपहर के बाद कई बार बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं की मार से लोग दिन भर कांपते रहे।
विज्ञापन
ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। 27 जनवरी को दोपहर बाद हुई बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। जिन इलाकों में जलभराव हुआ, उनमें सूपान गली, कोतवाली, डाकखाना वाली गली, चामड़ गेट, बीएच ऑयल मिल आदि कई बाजारों में जलभराव की समस्या दिखाई दी।
राहगीरों और वाहन चालकों को फिसलन और कीचड़ के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों को विशेष कठिनाई झेलनी पड़ी। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बदलते मौसम के अनुरूप दिनचर्या को ढालने की सलाह दी गई है। 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम तापमान की 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।