फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रिमझिम बारिश से दो डिग्री और गिरा तापमान

Tue, 06 May 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार को सुबह से बादल छाये रहे। दोपहर को रिमझिम बारिश हो गई, जिससे अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 34 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम के इस बदलाव से गर्मी के तेवर फिलहाल ठंडे पड़े हुए हैं और लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने के बाद से गर्मी के तेवर ढीले पड़े हुए हैं। रविवार तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था।सोमवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही चल रही थी। दोपहर को काले आसमान बादल छा गए। रुक-रुककर रिमझिम हुई। बारिश का यह सिलसिला दोपहर एक बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलता रहा। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।
अन्य दिनों में जहां दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर जाता था, वहीं सोमवार को बाजारों में दोपहर में भी रौनक दिखी। शाम तक बादल छाए रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन




इनसेट-

फसलों पर नहीं पड़ेगा कोई खास असर

जिले में इन दिनों बाजरा, जौ, मक्का, सब्जियों आदि की फसल है। सोमवार को हुई बारिश से इन फसलों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसआर सिंह का कहना है कि बारिश थोड़ी ज्यादा होती है तो सब्जियों को छोड़कर बाकी फसलों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें