हाथरस के जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने तहसील सदर व तहसील सादाबाद में तैनात अधिकारियों को इधर से उधर किया है।
डीएम अर्चना वर्मा ने प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट तृतीय व एसडीएम न्यायिक सादाबाद मनीष चौधरी को एसडीएम सादाबाद, एसडीएम सादाबाद संजय कुमार को प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट तृतीय व एसडीएम न्यायिक सादाबाद, तहसीलदार सदर अनिरुद्ध कुमार यादव को तहसीलदार सादाबाद तथा तहसीलदार सादाबाद विक्रम सिंह चाहर को तहसीलदार सदर के पद पर स्थानांतरित किया है।