प्रेम नारायण सारस्वत पुत्र डोरीलाल शर्मा निवासी चिरावली ने शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी पल्लवी ने बिना उसकी और परिवार की सहमति के 2016 में तोताराम पुत्र जयप्रकाश निवासी बिलारा के साथ न्यायालय की मदद विवाह किया था। करीब छह माह तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद ही ससुरालीजन उसे दहेज की मांग करते हुए परेशान करने लगे।
गांव बिलारा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ससुराल के चार लोगों को इस मामले में नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रेम नारायण सारस्वत पुत्र डोरीलाल शर्मा निवासी चिरावली ने शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी पल्लवी ने बिना उसकी और परिवार की सहमति के 2016 में तोताराम पुत्र जयप्रकाश निवासी बिलारा के साथ न्यायालय की मदद विवाह किया था। करीब छह माह तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद ही ससुरालीजन उसे दहेज की मांग करते हुए परेशान करने लगे।
24 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे पल्लवी ने फोन करके बताया कि यह लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। बातचीत के दौरान चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। प्रेम नारायण सारस्वत का आरोप है कि उसके पति और परिवार के अन्य लोगों ने पीट-पीटकर पल्लवी की हत्या कर दी और उसे फंदे पर लटका दिया। इस मामले में तोताराम पुत्र जयप्रकाश, संजय पुत्र जयप्रकाश, सरोज देवी पत्नी जयप्रकाश, सविता पत्नी संजय कुमार को आईपीसी की धारा 498ए, 304बी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 व 4 के तहत नामजद किया गया है।