बीती सोमवार की रात तहसील परिसर के निकट हाई वोल्टेज लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया। इसके चलते पुलिस प्रशासन को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार की रात्रि करीब 9:30 बजे तहसील परिसर के निकट हाईवोल्टेज लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया।
इससे तहसील भवन और कोतवाली में लगे विद्युत उपकरण अचानक फुंक गए। कंप्यूटर, यूपीएस और स्क्रीन सहित अन्य महंगे विद्युत उपकरण फुंक गए। कर्मचारी भी बाल बाल बच गए। बिजली विभाग की लापरवाही से पुलिस प्रशासन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद