14 साल की किशोरी ने प्यास लगने पर बोतल में रखे तेजाब को पानी समझकर पी लिया। जलन होने पर किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन घबरा गए और उसे उपचार के लिए तुरंत की जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव में किशोरी ने घर में बोतल में रखे तेजाब को पानी समझ कर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी ने प्यास लगने पर बोतल में रखे तेजाब को पानी समझकर पी लिया। जलन होने पर किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन घबरा गए और उसे उपचार के लिए तुरंत की जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि किशोरी को उसके परिजन अस्पताल लेकर आए थे। उसने पानी समझकर ज्वलनशील पदार्थ पी लिया था। किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।