मृतक किशोर गोपाल का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव लोधई में बकरी चराने गए एक किशोर की गोशाला के लिए बनाए गए तालाब में डूब गया। उसके साथ गए अन्य किशोरों ने परिजनों को उसके तालाब में डूबने की सूचना दी। सूचना पर व ग्रामीण भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे और किशोर को निकालने का प्रयास करने लगे। काफी प्रयासों के बाद उन्होंने तालाब में डूबे किशोर का निकाला और पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव लोधई निवासी श्याम सिंह बघेल का पुत्र गोपाल (15) रोजाना की तरह अपने दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार को बकरी चराने गांव के पास बनी अस्थाई गोशाला मेें गया था। गोशाला में गायों के पानी पीने के लिए बनाए गए तालाब के किनारे एक बकरी पहुंच गई। किशोर बकरी को वहां से हटा रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और तालाब में गिर गया।
किशोर के गिरते ही उसके दोस्त भागकर गांव पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण एवं उसके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर तालाब में उसे खोज निकाला और पास ही एक अस्पताल में ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी एवं जिला पंचायत सदस्य केशव सिंह ने लोधई पहुंचकर परिजनों ने वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।
पीड़ित परिवार से मिले विधायक
विधायक गुड्डू चौधरी व जिला पंचायत सदस्य चौधरी केशव सिंह ने लोधई जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। गोपाल बघेल पुत्र श्याम सिंह बघेल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधायक ने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने गोशाला की बैरीकेडिंग कराए जाने के लिए एसडीएम से वार्ता कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया। संवाद