फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हसायन क्षेत्र के गांव भिंतर में एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नवविवाहिता के पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है। नवविवाहिता की शादी चार महीने पहले ही हुई थी।
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव रतौली निवासी सुरेश ने अपनी 20 वर्षीय बेटी नंदिनी की शादी चार माह पहले हसायन क्षेत्र के गांव भिंतर निवासी रामू के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में बाइक व सोने की जंजीर मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर नंदिनी को आए दिन परेशान करने लगे और उसे मायके में छोड़ दिया। दिवाली पर रामू नंदिनी को अपने साथ इस शर्त पर लेकर आया कि जल्द ही बाइक व जंजीर दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार की शाम को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर नंदिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भिंतर पहुंच गए। विवाहिती की हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति व सास को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद मायके के लोग शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें