फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संदिग्ध हालात में घर में किशोर की मौत

Tue, 31 Mar 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बनारसी में सोमवार की सुबह किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




गांव नगला बनारसी निवासी पंकज शर्मा का 17 वर्षीय बेटा आयुष कक्षा 11वीं का छात्र था। रविवार की रात वह अपने दोस्तों से मिलकर घर आया था तथा ठीक-ठाक सो गया था।



पिता पंकज ने बताया कि सुबह करीब छह बजे वह उठा और अचानक इठने लगा और बेहोश हो गया। वे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें