गत रात्रि ईदगाह के पास जेसीबी से मिट्टी खनन का काम हो रहा था। मोहित यादव का भाई ट्रैक्टर चला रहा था और मोहित उसके साथ था। अचानक ट्रैक्टर चलाते समय मोहित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया । उसकी ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।
ट्रैक्टर के नीचे दबने से किशोर की मौत हो गई। परिवार वालों ने न तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और न ही इसकी सूचना पुलिस को दी। किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
हसायन कस्बा के वनखंडेश्वर मंदिर के पास रहने वाले सत्यपाल सिंह यादव का 15 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार मिट्टी खनन के लिए ट्रैक्टर पर काम करता था। गत रात्रि ईदगाह के पास जेसीबी से मिट्टी खनन का काम हो रहा था। मोहित यादव का भाई ट्रैक्टर चला रहा था और मोहित उसके साथ था। अचानक ट्रैक्टर चलाते समय मोहित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया । उसकी ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।
मृतक किशोर के परिवार वालों ने न तो हादसे की सूचना पुलिस को दी और न ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मोहित की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।