फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सादाबाद से अपहृत किशोर झांसी में रेलवे पुलिस को मिला

Thu, 20 Aug 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
विनोबा चौराहा से अपहृत किशोर सोमवार रात को झांसी रेलवे पुलिस को मिल गया। होश आने पर वह भीड़ का फायदा उठाते हुए झांसी रेलवे स्टेशन पर उतर गया था और सीधे पुलिस के पास पहुंचा। झांसी की बाल कल्याण समिति ने किशोर को बुधवार को उसके पिता के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

सहपऊ के गांव मढ़ापिथू का रहने वाला ललित कुमार कक्षा 11वीं का छात्र है। ललित 17 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे स्कूल जा रहा था। सादाबाद में विनोबा चौराहा के पास पहुंचा, तो ईको कार सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे कार में खींच लिया और रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया।
जब उसे होश आया तो वह एक चलती ट्रेन में था और अपहरणकर्ता उसे चुप रहने की धमकी दे रहे थे। करीब 15 मिनट बाद जब ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो किशोर ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाई। भीड़ का फायदा उठाते हुए वह ट्रेन से कूद गया और सीधे रेलवे पुलिस के पास जा पहुंचा। तब तक ट्रेन वहां से रवाना हो चुकी थी।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति ने परिजनों को सौंपा
रेलवे पुलिस को पूरी घटना बताने के बाद किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने तुरंत उसके परिजनों को इसकी सूचना दी और पिता को बुलाकर किशोर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बेटे के सही-सलामत घर लौटने पर परिवार ने राहत की सांस ली है।
अपहरण की बात सामने नहीं आई है। किशोर खुद ही यहां से चला गया था। रेलवे पुलिस ने उसे खोज लिया था। परिजन उसे झांसी से ले आए हैं। -विजय कुमार सिंह, एसएचओ सादाबाद

पिता ने अपहरण की बात से किया इन्कार
गांव मढ़ापिथू के ललित कुमार के पिता हरिओम चौधरी ने अपहरण की बात से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि बेटे का हाथरस के स्कूल में प्रवेश दिलाया था। वहा रोजाना की तरह स्कूल के लिए निकला, लेकिन वह खुद ही कहीं चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें