फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बंदर के हमले में छत से गिरी किशोरी, गंभीर

Thu, 11 Dec 2025 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला छोटा नवीपुर में बंदर से बचने के प्रयास में किशोरी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर व नाक से खून बंद न होने पर उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

नवीपर निवासी खूब सिंह की 15 वर्षीय बेटी माधवी बुधवार की दोपहर को कपड़े सुखाने छत पर गई थी। खूब सिंह ने बताया कि तभी अचानक बंदरों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बचने के लिए माधवी भागी, जिससे वह छत से सिर के बल नीचे आ गिरी। हादसे में उसका सिर फट गया। नाक से भी खून आने लगा। घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

इधर, मोहल्ला श्रीनगर में चांद की 10 साल की बेटी तमन्ना धूप में बैठी हुई थी। थोड़ी देर बाद वह छत से नीचे आ रही थी। वह दीवार पकड़कर नीचे उतरने का प्रयास कर रही थी, तभी दीवार टूट गई और वह नीचे गली में आ गिरी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। साथ ही कूल्हे की हड्डी भी टूट गईउसे भी अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें