फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किशोर की नहर में डूबकर मौत, अवागढ़ में मिला शव, तीन बहनों का था अकेला भाई

Sat, 12 Jul 2025 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कान्हा अपने परिवार में तीन बड़ी बहनों के बाद इकलौता बेटा था। कान्हा की तीन बहनों में दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अविवाहित है।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव भेंकुरी में नहर में नहाते समय 13 वर्षीय कान्हा ठाकुर 11 जुलाई की शाम पांच बजे डूब गया। 12 जुलाई की सुबह उसका शव एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गदेसरा-कोंडरी में नहर में मिला। पोस्टमार्टम के बाद शाम को किशोर का शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


गांव भेंकुरी निवासी विजय ठाकुर का इकलौता पुत्र कान्हा 11 जुलाई की शाम को करीब पांच बजे अपने गांव के ही दो दोस्तों के साथ रतिभानपुर मार्ग स्थित जरैरा नहर में स्नान करने गया था।  कान्हा सिकंदराराऊ के एक शिक्षण संस्थान का छात्र है। कान्हा के पिता गांव भेंकुरी में परचून की दुकान चलाते हैं। कान्हा अपने परिवार में तीन बड़ी बहनों के बाद इकलौता बेटा था।

वह 11 जुलाई को नहर में स्नान करते वक्त पानी के तेज बहाव के चलते तेज बहाव के साथ बहता हुआ चला गया। इसकी जानकारी दोस्तों ने कान्हा के परिजनों को दी तो परिजनों ने कोतवाली व जरैरा चौकी पुलिस को सूचना दी। क्षेत्र के गोताखोरों की मदद से काफी देर तक किशोर की खोजबीन की गई मगर उसका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


किशोर का शव 12 जुलाई की सुबह एटा जनपद की अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र के गदेसरा-कोंडरी की नहर में वहां के ग्रामीणों को उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने अवागढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भिजवाया। 12 जुलाई को सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड गई। कान्हा की तीन बहनों में दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अविवाहित है। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें