फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने वालों को समझाने पर टीम से मारपीट

Fri, 16 Nov 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत को शिकायत देते स्वच्छाग्रहियों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को विकास खंड़ क्षेत्र के स्वच्छाग्रहियों की टीम के साथ गाली गलौज कर हाथापाई करने की शिकायत जिलाधिकारी को भेजी गई। साथ ही सुरक्षा की मांग की गई। टीम के साथ ग्राम प्रधान, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी साथ होने की मांग करते हुए टीम ने मानदेय एवं भत्ता दिलाने की भी मांग की है। एडीओ पंचायत से भी इसकी शिकायत की गई। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी को भेजी शिकायत में विकास खंड़ क्षेत्र के स्वच्छाग्रहियों की टीम का आरोप है कि ग्राम पंचायत रहना में भ्रमण के दौरान खुले में शौच करने वाले लोगों को समझाया। लेकिन ग्रामीण टीम के साथ बदसलूकी, गाली गलौज एवं हाथापाई करने लगे। विरोध करने पर बलात्कार एवं हरिजन एक्ट का मुकदमा करने की धमकी भी दी। आरोप है कि टीम द्वारा घटना क्रम से ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे स्वच्छाग्रहियों की टीम भयभीत है।
 

समस्या समाधान के लिए मांग की है कि ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारी एवं ग्राम प्रधान व पंचायत के लोग टीम के साथ हो। सुरक्षा की जिम्मेदारी अधिकारी लें। मानदेय एवं भत्ता दिलाया जाए। आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जाए। शिकायत भेजने वालों में निरवेश कुशवाह, यज्ञदत्त शर्मा, महेन्द्र पाल सिंह, सुदर्शन , सागर, भूपेन्द्र शर्मा, प्रभा दीक्षित, मीना शर्मा, अंजुबाला गौतम, आदि लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें