फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 बीजों के लिए नमूने, 15 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
अलीगढ़ रोड रोड पर मंडी के सामने एक दुकान पर छापामारी करते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रबी की फसल बुआई को लेकर शासन के निर्देशों पर जिले भर में बीज विक्रेताओं के यहां छापा मारा गया। इस दौरान 45 नमूने लिए गए और 15 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में खलबली मची रही।
विज्ञापन

रबी की फसल की बुआई को देखते अपर मुख्य सचिव कृषि के निर्देश पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की निगरानी में जिले भर में बीज विक्रेताओं के यहां छापा मारा गया। कार्रवाई के लिए चार टीमें बनाई गईं। हाथरस में जिला कृषि अधिकारी, सासनी में उप कृषि निदेशक, सादाबाद में भूमि संरक्षण अधिकारी और सिकंदराराऊ में पीपीओ ने छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी ने 26, पीपीओ ने 7, डीडी कृषि ने 4, भूमि संरक्षण अधिकारी ने आठ नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर नहीं दिखाने वाले 15 बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिए हैं। करवाई से बीज विक्रेताओं में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें