फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने बीएसए से मिलकर बताईं शिक्षकों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्र के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की समस्याओं को बताते हुए, उन्हें दूर कराने की मांग की।
69000 भर्ती प्रक्रिया से आए नवनियुक्त शिक्षक जिनका हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का भी सत्यापन नहीं हुआ है, उनका वेतन शासनादेश के अनुसार मई माह से निकालने एवं अंतर्जनपदीय/पारस्परिक स्थानांतरण से जनपद में आए शिक्षकों को अधिसंख्य पदों पर होने के बावजूद भी वेतन निकाले जाने की मांग बीएसए से की।
विज्ञापन

क्योंकि विद्यालय ऑनलाइन प्रक्रिया से आवंटित किए गए हैं। जिसमें शिक्षकों का कोई दोष नहीं है। इसलिए सभी ऐसे शिक्षक जो स्वीकृत पदों से अधिक पदों पर भेजे गए हैं। सभी का मई माह का वेतन लगाने की कार्रवाई किए जाने की बात पर जोर दिया गया। बीएसए ने सभी का वेतन मई माह से निर्गत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में मंडलीय कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी सिंह, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र लवानिया, ब्लॉक अध्यक्ष मुरसान अजय कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सादाबाद राहुल देव, ब्लॉक अध्यक्ष सहपऊ अजीत राना, ब्लॉक अध्यक्ष हाथरस विमल शर्मा आदि पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें