फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांगें

Wed, 24 Feb 2016 12:10 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनरतले शिक्षकों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कई साल से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों के अवशेष एरियरों का पूर्ण रूप से भुगतान सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है। डीए व बौनस के भुगतान में भ हीलाहवाली की जा रही है। डीए 107 113, 119 के बिल व बोनस वर्ष 2014-15 के बिल भीस बीईओ द्वारा एओ ऑफिस में अभी तक प्रस्तुत नहीं कराए गए हैं। पुराना एनएससी प्रकरण, जो 2011 से लंबित है, को शासनादेश के क्रम में पीपीएफ खातों में हंस्तातरित करने तथा अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की नई पेंशन योजना के तहत कटौती किए जाने के संबंध में नंबर अभी तक आंवटित न कराने की शिकायत की गई और इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
इस मौके पर विजयवीर सिंह मंत्री, यतेंद्र पाठक, योगेंद्र शर्मा, राजपाल सिंह, संतोष शर्मा, शशि कुलश्रेष्ठ, जितेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह, गोविंद रावत, कन्हैयालाल शर्मा, भगवानदास यादव आदि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें