श्री लाल सिंह-सुशीला देवी एजुकेशन इंस्टीट्यूट के खेल मैदान में स्मृति क्रिकेट लीग का मैच खेला गया। बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में टीचर्स लायन ने गार्जियन टाइगर को 32 रनों से हरा दिया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को स्टूडेंट वारियर्स और टीचर्स लायन के बीच होगा।
टीचर्स लायन की टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। टीम की ओर से रवि मोहन उपाध्याय ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गार्जियन टाइगर की टीम 134 रन पर सिमट गई। मौके पर ज्ञान सिंह राजपूत, मनोज कुमार राजपूत, रवि मोहन उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया। मौके पर अभिषेक, चेतन उपाध्याय, नवाब कुरैशी, आशीष, गौरव गुप्ता, मनीष गुप्ता, आदि मौजूद रहे।