फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के मकान के आगे से कूड़ा हटवाएं

Thu, 28 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। नगर पालिका द्वारा नेहरू कॉलोनी में पिछले कई साल से एक शिक्षक के मकान के सामने ही कूड़ा डाला जा रहा है। शिक्षक ने इस संबंध में पालिका प्रशासन, डीएम और तहसील दिवस में कई बार शिकायतें कीं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। शिक्षक ने न्यायालय की शरण ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षक के मकान के सामने से हटाकर कूड़ा किसी दूसरे स्थान पर डलवाने के लिए पालिका प्रशासन को आदेश दिए हैं। बता दें कि नेहरू कॉलोनी निवासी शिक्षक अशोक चक्रवर्ती के मकान के सामने पालिका पिछले चार साल से पूरे क्षेत्र का कूड़ा-करकट डाल रही है। इस संबंध में चक्रवर्ती ने चेयरमैन और ईओ के अलावा डीएम, एसडीएम और तहसील दिवस में कई बार किसी दूसरे स्थान पर कूड़ा डलवाए जाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिक्षक ने इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की। उनकी अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पालिका ईओ और चेयरमैन को शिक्षक के घर के सामने से कूड़ा हटवाने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें