फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे के बाजारों में चला अतिक्रमण अभियान

Thu, 28 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी। गुरुवार को कस्बे में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। दुकानों के सामने लगे तख्त और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया। इस दौरान व्यापारियों ने अभियान का विरोध भी किया। पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ीं।एसडीएम कृष्णपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में गुरुवार को प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस मौके पर पुलिसबल के साथ थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह भी मौजूद थे। टीम के पहुंचते ही बाजारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपना सामान समेटने लगे। दुकानों के सामने लगे फड़ का सामान टीम ने कब्जे में ले लिया। तख्त, मेज भी टीम ट्रॉली में भरकर ले गई।कार्रवाई शुरू होते ही व्यापारी विरोध करने लगे। लेकिन मौजूद पुलिसबल के सामने उनकी एक न चली। कहीं-कहीं पुलिस को सड़क पर लाठियां भी फटकारनी पड़ीं। अतिक्रमण के चलते बाजारों से वाहन लेकर निकलना तो दूर पैदल चलना  भी दूभर हो गया था।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें