हाथरस शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर जिला परिषदीय शिक्षकों की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रात: 9.00 बजे से होगा। पहला मैच मुरसान तथा हसायन तथा दूसरा मैच सादाबाद व सहपऊ ब्लॉक के बीच होगा।
विज्ञापन
मैच का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती के द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक की टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक लीग मैच 16 ओवर का तथा सेमीफाइनल तथा फाइनल का मैच 20 ओवर का होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एमएलडीवी के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्ता होंगे। इस अवसर पर विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
इस दौरान आयोजकों में राघवेंद्र गुप्ता, गौरव पचौरी, प्रवीण उपाध्याय, जितेंद्र कौशल, अश्वनी शर्मा, विष्णु राजपूत, धर्मेंद्र गौतम, सचिन शर्मा, नरेश मीना, आशीष शर्मा, कुलदीप सिंह, नितिन चौधरी, हर्ष आदि उपस्थित रहे।