फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शिक्षक की पिटाई से बच्चे के कान का पर्दा फटा

Sun, 21 Dec 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से कान का पर्दा फटने का आरोप लगाते हुए छात्र के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है। मामला सलेमपुर स्थित स्कूल का है। छात्र का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




सासनी के गांव नगला पोपा निवासी कुशलपाल आर्य का बेटा प्रिंस (13) हाथरस जंक्शन क्षेत्र में सलेमपुर स्थित स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। कुशलपाल ने बताया कि 18 दिसंबर को उनका बेटा स्कूल गया था। उनका आरोप है कि कक्षा में संस्कृत विषय के शिक्षक ने प्रिंस की पिटाई कर दी थी। छात्र ने सीट बदल ली थी। इस कारण उसे पीटा गया।
जब वह घर आया तो उसने बताया कि वह पिटाई से बेहोश हो गया था। कुशलपाल ने बताया कि स्कूल प्रबंधन उनके बच्चे को नजदीकी चिकित्सक के यहां ले गए थे, जहां उसे होश आया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को धमकाया कि वह अभिभावकों से घटना के बारे में कुछ न कहे। कुशलपाल का आरोप है कि इस मामले में जब स्कूल प्रबंधन से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और शिक्षक का ही पक्ष लिया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि दूसरे दिन शुक्रवार को जब प्रिंस सोकर उठा तो उसके कान में तेज दर्द था। जब उन्होंने उसे चिकित्सक को दिखाया तो पता चला कि उसके कान का पर्दा फट गया है और ऑपरेशन होगा। उन्होंने फिर स्कूल में संपर्क किया तो बच्चे को स्कूल से निकालने की धमकी दी गई। परिजन सासनी कोतवाली पहुंचे। वहां उनसे कहा गया कि घटना स्थल हाथरस जंक्शन का है। शुक्रवार देर शाम परिजन कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचे और लिखित शिकायत की। एसएचओ ललित शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें