संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थान एवं एडुलीडर्स यूपी के निर्देशन और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस के मार्गदर्शन में लर्निंग असेसमेंट पर पिछले दस दिन से चल रही वेबिनार का बुधवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि एडुलीडर्स के मंडलीय प्रभारी जितेंद्र सिंह कविराज रहे। वेबिनार की अध्यक्षता डायट प्राचार्या डॉ. ऋचा गुप्ता एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने की।
डॉ. ऋचा गुप्ता ने कहा कि यह वेबिनार तभी सार्थक सिद्ध होगी, जब इसमें प्राप्त की जानकारियों को अध्यापक अपने व्यवहार में लाएं। कार्यक्रम के संयोजक जिला प्रभारी रंजीत सिंह एवं शैक्षिक नवाचार में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह रहे। संचालन रत्ना शर्मा, सोनिका डेढ़ा, गौरव कुमार, सुजाता आदि ने किया। कार्यक्रम में डीसी प्रशिक्षण एसएन सिंह, डायट प्रवक्ता देवराज सिंह, राजकुमारी, अभेंद्र सिंह, अतुल गौतम, वीरेंद्र सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा।