फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी ने अनुपस्थित बच्चों की लगा दी हाजिरी, उपस्थित बच्चों को कर दिया गैरहाजिर

विज्ञापन
सादाबाद के गुरसौटी और बरौस के विद्यालयों का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार ने बुधवार को अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक स्कूल गुरसौटी और बरौस के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से शिक्षकों में खलबली मची रही। निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा किए गए सवाल जवाबों से शिक्षक बगलें झांकते नजर आए। डीएम ने स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई और उपस्थिति को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय गुरसौटी में कक्षा तीन में क्लास टीचर द्वारा कुछ अनुपस्थिति बच्चों की हाजिरी रजिस्टर में लगा दी गई थी, वहीं कुछ उपस्थित बच्चों की हाजिरी रजिस्टर में नहीं लगाई गई थी, इस अनियमितता पर डीएम ने काफी नाराजगी जाहिर की। उन्होने स्कूल में ड्रेस वितरण और पुस्तक वितरण की स्थिति जांची। स्कूल में 70 बच्चों को ड्रेस वितरित हो चुकी थी। उन्होने शिक्षकों से साइक्लोजी की स्पैलिंग पूछी, मौजूद दो शिक्षकों में से एक शिक्षक अंग्रेजी नहीं बता सका। इसके बाद डीएम बरौस के प्राइमरी विद्यालय में पहुंचे, जहां उन्होने बच्चों की क्लास ली। यहां डीएम ने बच्चों से एलीफेंट की अंग्रेजी पूछी, तो कई बच्चों ने इसे बता दिया। उन्होने स्कूल में ड्रेस वितरण से संबंधित रिकॉर्ड चैक किया। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली। उन्होने उक्त दोनों विद्यालयों में शिक्षकों से उनकी आईडी मांगी। आईडी से यह चैक किया गया कि शिक्षक उसी स्कूल के हैं या नहीं। डीएम ने दोनों ही विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर बीएसए हरीशचंद्र, एबीएसए सुबोध कुमार पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें