फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पत्नी-बच्चे घायल

Fri, 20 Mar 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विनोद का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के गांव लाड़पुर में बृहस्पतिवार देर शाम बाइक पेड़ से टकराने से शिक्षक विनोद कुमार (38) की मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। शिक्षक देवी जागरण में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। उनकी मृत्यु से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन




हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ग्वारऊ के मूल निवासी विनोद कुमार वर्तमान में सदर कोतवाली की वैष्णो धाम कॉलोनी में रह रहे थे। वह बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती हसायन ब्लाॅक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढड़ौली में थी।



वह अपने चाचा के यहां देवी जागरण में शामिल होने ग्वारऊ गए थे। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी प्रीती, बेटे प्रियांश व बेटी यशवी के साथ बाइक से हाथरस लौट रहे थे। रास्ते में लाड़पुर तिराहे के निकट वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। सड़क हादसे में चारों बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन




पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सक ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। शिक्षक की मृत्यु की खबर सुनकर उनके रिश्तेदार और बेसिक शिक्षा विभाग के लोग भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें